पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने राजस्थान के जयपुर में ज्वैलर्स एसोसिएशन के शताब्दी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर Jewellery Eminence Awards (JEA) 2026 के अंतर्गत विजेताओं और प्रतिभागियों को सम्मानित किया व इस विषय पर अपने विचार साझा किए।
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “हमारे शास्त्रों में आभूषण निर्माण की शिल्प कला को केवल आजीविका नहीं बल्कि धैर्य और एकाग्रता से सौंदर्य सृजन की साधना कहा गया है। मैं ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ कि वर्ष 1927 में स्थापित यह संस्था आज अपनी यात्रा के सौवें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। किसी भी संस्था के लिए एक शताब्दी तक अपने मूल्यों, विश्वसनीयता और नेतृत्व को बनाए रखना कोई साधारण उपलब्धि नहीं है। जयपुर सिर्फ अपने ऐतिहासिक रणकौशल और अपने योद्धाओं के जौहर के लिए ही नहीं बल्कि अपने जेवर और अपने जौहरियों के लिए भी जाना जाता है। जयपुर के जौहरियों ने इस तीन सौ सालों की परंपरा को न केवल जीवित रखा है बल्कि इसे एक वैश्विक ब्रांड बना दिया है। जयपुर की इस धरा ने सदियों से न सिर्फ गहने गढ़े हैं, बल्कि भारतीय संस्कृति को सजाया है”
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “आज जब हम 18वें Jewellery Eminence Awards (JEA) 2026 का उत्सव मना रहे हैं, तो यह महज एक पुरस्कार समारोह नहीं बल्कि हमारे सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है। आज पूरा विश्व Make In India और Digital India का लोहा मान रहा है और मेरा सुझाव है की आप Design India को global brand के रूप में स्थापित करें । आज भारत के gem and jewellery का export $4.27 billion (Rs. 40,398.97 crore) के आंकड़े को छू चुका है। हाल में हुए global conflict की वजह से jewellery sector पर भी दबाब आया है लेकिन हमें इस संकट से निपटना भी है और नए अवसर को भी तलाशना है। परिस्थितियां बड़ी तेजी से बदल रही हैं और अनुकूल हो रही हैं और आपके हाथों के बने जेवर और आपके द्वारा तराशे गए नगीनों की चमक कभी भी कम नहीं होगी। आइए, हम सब मिलकर यह संकल्प लें कि भारतीय आभूषण, डिज़ाइन, और भारतीय प्रतिभा को विश्व के हर मंच तक पहुचाएँ ऐसा भारत बनाएँगे जहाँ हमारी परंपराएँ हमारी ताकत हों, हमारी युवा शक्ति हमारी पहचान हो और हमारी सृजनात्मकता हमारी वैश्विक पहचान बने”