संस्कृत के संरक्षण से बचेगी हमारी प्राचीन संस्कृति : राम चंद्र पठानिया
शिक्षा के क्षेत्र में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने किए हैं क्रांतिकारी सुधार टाउन भराड़ी मंदिर परिसर में हिमाचल संस्कृत अकादमी का ‘संस्कृत विद्वत सम्मेलन’ संपन्न
इस अवसर पर संस्कृत के विद्वानों को बधाई देते हुए मुख्य अतिथि राम चंद्र पठानिया ने कहा
इससे पहले, सम्मेलन का शुभारंभ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय डंगार के छात्रों द्वारा प्रस्तुत वैदिक मंगलाचरण से हुआ। इसके पश्चात अकादमी के सचिव डॉ. प्रवीण कुमार विमल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए सम्मेलन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अकादमी प्रदेश भर में ऐसे सम्मेलनों की श्रृंखला आयोजित कर देववाणी संस्कृत और भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए निरंतर प्रयासरत है।
सम्मेलन के दौरान उपस्थित विद्वानों और वक्ताओं ने संस्कृत के महत्व पर अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि भारतीय संस्कृति की आत्मा संस्कृत भाषा में ही निहित है। आधुनिक दौर में पाश्चात्य सभ्यता के अंधानुकरण के कारण समाज में नैतिक, सामाजिक और भावनात्मक मूल्यों का ह्रास हो रहा है। ऐसे में हिमाचल संस्कृत अकादमी की यह पहल नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने में मील का पत्थर साबित होगी।
सम्मेलन में राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सरैन, शिमला के प्रधानाचार्य डॉ. रितेश शर्मा, डॉ. बिहारी लाल, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. पद्मनाभ शर्मा, डॉ. अमरदीप चंदेल, व्यापार मंडल अध्यक्ष ब्रह्मदास, एनडी शेख, विजय बन्याल, तेज सिंह और अन्य गणमान्य लोगों ने भी अपने विचार रखे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पट्टा तथा शिवालिक पब्लिक विद्यालय की छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। कार्यक्रम का संचालन आचार्य नरेश मलोटिया ने किया।
सम्मेलन में जिला हमीरपुर के संस्कृत अध्यापक डॉ. अमित शर्मा, नरेश कुमार, प्रतिभा शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, स्वामी लाल, हिम्मी चंद, अनु कुमारी, वंदना कुमारी, संजय कुमार, सुरेंद्र भारद्वाज, नवनीत मेहता, प्रियंका, शैलजा, जीवन कुमार, पृथी चंद, विजय कुमार सिंह, अजय कुमार शर्मा, राम सिंह, गुरुदास शास्त्री सहित अन्य विद्वान शामिल रहे।