सुनील शर्मा बिट्टू ने बाड़ी फरनोल में सुनीं जनसमस्याएं

सुनील शर्मा बिट्टू ने बाड़ी फरनोल में सुनीं जनसमस्याएं
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने मंगलवार को ग्राम पंचायत बाड़ी फरनोल का दौरा किया और स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर लोगों ने पंचायत के संपर्क मार्गों, सोलर लाइटों और मोक्षधाम इत्यादि से संबंधित कई समस्याएं सुनील शर्मा बिट्टू के समक्ष रखीं। सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि क्षेत्र की सभी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को त्वरित कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दे रहे हैं। सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने गृह जिला हमीरपुर के लिए मेडिकल कालेज, नर्सिंग कालेज, डेंटल कालेज, कैंसर केयर संस्थान, बस स्टैंड, नगर निगम, सिटी सेंटर और हैलीपोर्ट जैसी कई ऐसी बड़ी परियोजनाएं स्वीकृत की हैं, जिससे यह जिला विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इस अवसर पर एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार, पार्टी के अन्य पदाधिकारी, स्थानीय पंचायत के वार्ड पंच सुशील कुमार, बलजीत सिंह, सोमा, पूनम कुमारी और किरण कुमारी तथा अन्य स्थानीय निवासी सुरेश कुमार, शंभूनाथ, रघुवीर सिंह, कुलदीप सिंह और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।