प्रदेश सरकार फिर ले रही ₹600 करोड़ का कर्ज, चार वर्षों में भारी उधारी के बावजूद सड़क, स्वास्थ्य और जनसुविधाओं की स्थिति पर सरकार जवाब दे : डॉ. बिंदल

171 मंडलों में जाएंगे 171 विस्तारक, 8 हजार बूथों में से 6 से 7 हजार बूथों पर हर माह हो रही बैठक; संगठन को बूथ स्तर तक और सशक्त करेगी भाजपा : डॉ. राजीव बिंदल 11 में से 10 जिला परिषदों में भाजपा समर्थित अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, 87 बीडीसी में से 60 में भाजपा समर्थित नेतृत्व होने का दावा; पंचायती राज चुनावों ने सरकार के सामने खड़े किए सवाल : बिंदल प्रचार पर ₹1,000 करोड़ खर्च करने का आरोप; बिंदल बोले—इलाज, कर्मचारियों-पेंशनरों और जनता की जरूरतों से पहले प्रचार को प्राथमिकता क्यों भाजपा नए-पुराने सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन मजबूत कर रही; कांग्रेस सरकार की गारंटियों, रोजगार और बढ़ते शुल्कों पर जनता जवाब मांग रही : डॉ. बिंदल

प्रदेश सरकार फिर ले रही ₹600 करोड़ का कर्ज, चार वर्षों में भारी उधारी के बावजूद सड़क, स्वास्थ्य और जनसुविधाओं की स्थिति पर सरकार जवाब दे : डॉ. बिंदल
जुड़े सवाल पर डॉ. बिंदल ने कहा कि गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने चंडीगढ़ से हमीरपुर की यात्रा का उदाहरण देते हुए कहा कि फोरलेन, टनल और फ्लाईओवर बनने से यात्रा समय में बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा-शिमला तथा मटौर-मंडी जैसी फोरलेन परियोजनाएं हिमाचल की भविष्य की कनेक्टिविटी के लिए महत्वपूर्ण हैं और इनके निर्माण में तकनीकी गुणवत्ता तथा सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। महिलाओं के सम्मान पर भाजपा का रुख स्पष्ट : बिंदल ऊना में एक महिला से संबंधित कथित टिप्पणी और उसके बाद दर्ज एफआईआर पर पूछे गए सवाल पर बिंदल ने कहा कि भाजपा महिलाओं के सम्मान के प्रति पूरी तरह सजग है और महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक व्यक्तिगत टिप्पणी का समर्थन नहीं करती। उन्होंने संसद द्वारा पारित महिला आरक्षण कानून का उल्लेख करते हुए कहा कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। डॉ. बिंदल ने कहा कि भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ-साथ प्रदेश में रोजगार, स्वास्थ्य, सड़क, वित्तीय प्रबंधन और जनसुविधाओं से जुड़े विषयों को लगातार उठाती रहेगी।