प्रदेश सरकार की नीतियों एवं योजनाओं को गांव-गांव पहुंचाएगी ब्लॉक कांग्रेस

पार्टी पदाधिकारियों ने भाजपा के दुष्प्रचार का करारा जवाब देने का भी लिया निर्णय संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हमीरपुर की मासिक बैठक सम्पन्न

प्रदेश सरकार की नीतियों एवं योजनाओं को गांव-गांव पहुंचाएगी ब्लॉक कांग्रेस
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हमीरपुर की मासिक बैठक सोमवार को यहां लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमन भारती विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ कार्य करने पर जोर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा और नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने तथा जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया गया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि कांग्रेस संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं के सम्मान और उनके सुझावों को हमेशा प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने में सक्षम होता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मिलजुलकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को और गति दी जाएगी तथा जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उचित मंच पर प्रमुखता से उठाया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ जनसेवा के कार्यों में अपनी भूमिका निभाएंगे। बैठक में कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों तथा प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं साढे तीन वर्ष की उपलब्धियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने भाजपा के दुष्प्रचार का करारा जवाब देने और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को बेनकाब करने के लिए व्यापक अभियान चलाने का निर्णय भी लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू जिला हमीरपुर के लिए एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट मंजूर कर रहे हैं। इससे जिला हमीरपुर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इसका बूथ स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार होना चाहिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि वोट चोरी और कई अन्य राष्ट्रीय मुद्दों के प्रति आम जन मानस को जागृत करने के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने व्यापक अभियान चलाया है। जिला हमीरपुर में भी इस अभियान के साथ-साथ आम लोगों को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार की जनहितैषी नीतियों तथा साढे तीन वर्ष की उपलब्धियों से अवगत करवाया जाएगा तथा भाजपा के दुष्प्रचार का करारा जवाब दिया जाएगा। बैठक में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू,कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन भारती,जिला प्रभारी सुशील शर्मा,मुनीश गुप्ता, जिला महासचिव निशा कटोच, राजेश आनंद,APMC अध्यक्ष अजय शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार,वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोहर लाल कानूगो, नीरज ठाकुर, साक्षी कुमारी, प्रधान नीलम, रीना, प्रशासनिक सचिव ओम प्रकाश, हेतराम, देवी दास शहंशाह,अनिल चौधरी, मनोज ठाकुर,मनोज शर्मा, सुनील ठाकुर, चंदन ठाकुर, रजत राणा,निशांत शर्मा सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के सम्मान तथा जनहित एवं जनसेवा के प्रति निरंतर समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक के बाद पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि जिला के कई भाजपा नेता आए दिन मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के खिलाफ भ्रामक बयानबाजी करते रहते हैं। ऐसे नेताओं को बेनकाब करने और मुख्यमंत्री द्वारा जिला हमीरपुर में करवाए जा रहे अथाह विकास कार्यों से जन-जन को अवगत करवाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव में अभियान चलाएंगे।