प्रो. धूमल ने विजयादशमी पर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

प्रो. धूमल ने विजयादशमी पर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने विजयादशमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। प्रो. धूमल ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। भगवान श्रीराम के आदर्श हमें सत्य, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत बनाने का आह्वान किया।