अस्पताल सेवा ने नादौन, भोरंज, बड़सर मे जांचा 232 लोगों का स्वास्थ्य, 80 की रक्तजांच की

सांसद अनुराग ठाकुर के सहयोग से जनता को घर द्वार मिल रही निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं

अस्पताल सेवा ने नादौन, भोरंज, बड़सर मे जांचा 232 लोगों का स्वास्थ्य, 80 की रक्तजांच की
हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर की पहल अस्पताल - सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने जिला हमीरपुर के विभिन्न स्थानों (भोरंज,बड़सर व नादौन) मे स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य जांच के लिए स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन किया । ग्रामीण क्षेत्रों मे गांव के समीप विशेषज्ञ चिकित्सक परामर्श और रक्त जांच की निशुल्क सुविधा उपलब्ध होने से लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाते हुए अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई । जिला हमीरपुर के भोरंज, बड़सर, नादौन विधानसभा क्षेत्रों मे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करते हुए स्वास्थ्य टीमों ने 96 पुरुषों व 126 महिलाओं सहित कुल 232 लोगों की स्वास्थ्य जांच व 80 लोगों की रक्तजांच की । स्वास्थ्य जांच टीमों के डॉक्टरों ( डॉ शिवानी,डॉ अंजू, डॉ सृजन ) ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच व रक्तजांच कर निशुल्क दवाईयों का भी वितरण किया । *स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान 35 मरीज उच्च रक्तचाप, 12 मधुमेह, 57 ऑर्थो, व 128 अन्य बिभिन बीमारियों से ग्रसित पाए गए* । स्वास्थ्य जांच के दौरान डॉक्टरों ने मरीजों को बिभिन बीमारियों से बचने के उपाय बताते हुए उनको जागरूक भी किया । उन्होंने गर्मी के मौसम मे खान पान की विशेष सावधानी बरतने के प्रति जनता को आगाह किया । स्थानीय लोगों ने भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के निरंतर आयोजन की मांग करते हुए प्रयास संस्था और सांसद अनुराग ठाकुर का हृदय से धन्यवाद किया ओर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर ग्रामीण क्षेत्र के लिए अत्यंत लाभकारी हैं ताकि हर व्यक्ति को समय-समय पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके और समाज मे अच्छे स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा हो ।