सुनील शर्मा बिट्टू ने कुसवाड़ में सुनीं जनसमस्याएं

सुनील शर्मा बिट्टू ने कुसवाड़ में सुनीं जनसमस्याएं
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत जंगल रोपा के गांव कुसवाड़ का दौरा करके स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने सुनील शर्मा बिट्टू के समक्ष फोरलेन नेशनल हाईवे से गांव घनोटला तक सड़क खराब होने की समस्या उठाई तथा इसकी तुरंत मरम्मत करवाने की मांग की। गांववासियों ने पशु औषधालय खोलने, हमीरपुर से मसयाणा चौक तक बस सेवाएं आरंभ करने और कई अन्य मांगें भी रखीं। सुनील शर्मा बिट्टू ने लोगों की ओर से उठाई गई सभी समस्याओं का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हमीरपुर से मसयाणा चौक तक बस सेवा आरंभ करने, पशु औषधालय खोलने व अन्य सभी मांगों को वह मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह के समक्ष रखेंगे तथा इन्हें पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार त्वरित कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुमन भारती, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार, पंचायत प्रधान करतार चंद, जोगिंद्र सिंह, केवल किशोर, रूपलाल, तुलसी राम, सरोज कुमारी, वीना देवी, मीना कुमारी, अनीता कुमारी, सावित्री देवी, करतारो देवी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।