स्कूलों की शिकायत और समस्याओं पर हुई खुलकर चर्चा

लता मंगेशकर कला केंद्र समूर कला में हुई जनसुनवाई

स्कूलों की शिकायत और समस्याओं पर हुई खुलकर चर्चा
अक्टूबर 2025 में जिला ऊना के 20% विद्यालयों में समग्र शिक्षा के अंतर्गत, हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी के स्कॉलरस द्वारा सोशल ऑडिट किया गया था। इसी संदर्भ आज जिला ऊना व लता मंगेशकर कला केंद्र समर कला में जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान ऊना द्वारा जनसुनवाई का आयोजन किया गया जिसका संचालन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर रणधीर सिंह रांटा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा उपनिदेशक (सेकेंडरी) अनिल takhi , शिक्षा उपनिदेशक (एलिमेंट्री) सोमपाल धीमान, डाइट प्रधानाचार्य संजय धीमान उपस्थित रहे। इस आयोजन में विभिन्न विभागों से,जल शक्ति विभाग, इलेक्ट्रिसिटी, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग आदि विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया जनसुनवाई में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य ,मुख्य अध्यापक, अध्यापक ,स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में डाइट प्रधानाचार्य संजय धीमान द्वारा सभी आए लोगों का हार्दिक स्वागत किया गया। उन्होंने यह आवाहन किया कि हमें अपने विद्यालय की समस्याओं और उपलब्धियों पर खुलकर बात करनी चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय की शिकायतों एवं समस्याओं पर खुलकर चर्चा की गई। जिला सोशल ऑडिट समन्वयक शिक्षक एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट देहला , मैडम सुधा पराशर ने बताया की सोशल ऑडिट स्वतंत्र रूप से तृतीय पक्ष द्वारा करवाया गया है। इसके लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के डिपार्मेंट (interdisciplinary) इंट्रडिसीप्लिनरी स्टडीज की टीम द्वारा 20% चिन्हित विद्यालयों का सोशल ऑडिट किया। जिला शिक्षा उपनिदेशक -कम-जिला परियोजना अधिकारी(एडिशनल चार्ज) अनिल takhi ने कहा की विद्यालयों का सोशल ऑडिट केवल एक वित्तीय या कागजी निरीक्षण नहीं, समुदाय के सहयोग से चलने वाली एक पारदर्शी प्रक्रिया है। हम सबको इसमें सहयोग करना चाहिए। इस अवसर पर डाइट से ललित मोहन , अनुभाग अधिकारी कश्मीर सिंह चौहान, केवल सिंह चंदेल ,विशाल रनौत ,पुष्पेंद्र सिंह , अक्षय कुमार,मैडम वंदना शर्मा, मैडम निशी शर्मा, मैडम शुभ लता,मैडम सीमा धीमान एवं जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षु मुख्य रूप से उपस्थित रहे।