आवाहदेवी में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल में नरेश कुमार दर्जी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

आवाहदेवी में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल में नरेश कुमार दर्जी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
जिला परिषद उम्मीदवार वार्ड नंबर 5, जंगल रोपा से नरेश कुमार दर्जी उर्फ दर्जी भाई ने आवाहदेवी में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल में भाग लेकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर देश-प्रदेश से आए पहलवानों ने शानदार कुश्तियों का प्रदर्शन किया, जिससे पूरे आयोजन स्थल पर उत्साह और जोश का माहौल बना रहा। नरेश कुमार दर्जी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हैं। पहलवानों के मान-सम्मान एवं प्रोत्साहन हेतु उन्होंने दंगल कमेटी को अपनी ओर से ₹51,000 की सहयोग राशि भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को सही दिशा देने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं और कुश्ती जैसे पारंपरिक खेल हमारी संस्कृति की पहचान हैं, जिन्हें संरक्षित और प्रोत्साहित करना आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने दंगल कमेटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे भव्य आयोजनों से समाज में भाईचारा और खेल भावना को बढ़ावा मिलता है।