आरसेटी ने 33 महिलाओं को करवाया ब्यूटीशियन का कोर्स

आरसेटी ने 33 महिलाओं को करवाया ब्यूटीशियन का कोर्स
मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा आयोजित 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कोर्स सोमवार को संपन्न हो गया। इस कोर्स के दौरान 33 महिलाओं ने ब्यूटी पार्लर से संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त किया। कोर्स के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आरसेटी के निदेशक अजय कतना ने कहा कि इस क्षेत्र में महिलाओं के लिए काफी अच्छी संभावनाएं हैं। आरसेटी से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं अपना ब्यूटी पार्लर चलाकर अच्छी आय अर्जित कर सकती हैं। ब्यूटी पार्लर स्थापित करने के लिए अगर उन्हंे बैंक से ऋण की आवश्यकता होगी तो आरसेटी उसमें भी उनकी काफी मदद कर सकता है। उन्होंने प्रशिक्षण कोर्स में प्रथम रही पूजा देवी, ऑलराउंड एक्टीविटीज के लिए ऋतिका और शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए प्रेरणा को पुरस्कृत भी किया। इस अवसर पर प्रशिक्षण कोर्स के मूल्यांकनकर्ता सोमदत्त शर्मा, रूपा सूद, वित्तीय साक्षरता सलाहकार जीसी भट्टी, फैकल्टी मैंबर विनय चौहान, ट्रेनर पूनम और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।