अनुराग ठाकुर पर लगा प्रतिबंध हटना – खेल जगत और हिमाचल के लिए ऐतिहासिक क्षण

अनुराग ठाकुर पर लगा प्रतिबंध हटना – खेल जगत और हिमाचल के लिए ऐतिहासिक क्षण
सुप्रीम कोर्ट द्वारा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर जी पर बीसीसीआई से जुड़े मामलों में लगाए गए प्रतिबंध को हटाया जाना पूरे देश के खेल प्रेमियों के लिए अत्यंत खुशी और गर्व का विषय है। यह फैसला न केवल सत्य और न्याय की जीत है, बल्कि भारतीय खेल प्रशासन में उनके अनुभव और योगदान की भी पुनः मान्यता है। अनुराग ठाकुर जी ने अपने लंबे राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव से हिमाचल प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर में खेल संस्कृति को नई दिशा देने का कार्य किया है। उनके नेतृत्व में धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम जैसे विश्वस्तरीय प्रोजेक्ट साकार हुए, जिससे हिमाचल प्रदेश को वैश्विक पहचान मिली। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद रहते हुए उन्होंने खेलों के साथ-साथ युवा सशक्तिकरण और आधारभूत ढांचे के विकास को हमेशा प्राथमिकता दी है। प्रतिबंध हटने से यह स्पष्ट संदेश गया है कि अनुराग ठाकुर जी का अनुभव और दूरदर्शिता भारतीय क्रिकेट प्रशासन एवं खेल विकास के लिए आज भी अत्यंत आवश्यक है। इससे न केवल हिमाचल प्रदेश, बल्कि पूरे देश में खेलों के भविष्य को नई ऊर्जा मिलेगी। हम समस्त हिमाचल प्रदेश की जनता की ओर से माननीय अनुराग ठाकुर जी को इस ऐतिहासिक निर्णय पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं और कामना करते हैं कि वे अपने अनुभव से भारतीय खेल जगत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते रहें।