हिमालयन श्री अवार्ड सीजन-3 में मुख्य अतिथि राजीव राणा की गरिमामयी उपस्थिति, 150 से अधिक हस्तियां सम्मानित

हिमालयन श्री अवार्ड सीजन-3 में मुख्य अतिथि राजीव राणा की गरिमामयी उपस्थिति, 150 से अधिक हस्तियां सम्मानित
हिमालयन श्री अवार्ड सीजन-3 का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर सदस्य राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग राजीव राणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ा दिया तथा आयोजन को विशेष प्रतिष्ठा प्रदान की। समारोह में बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता रज़ा मुराद की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक एवं यादगार बना दिया। उनके आगमन से पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस भव्य आयोजन में लगभग 150 से अधिक गणमान्य हस्तियों एवं प्रतिभागियों ने भाग लिया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इनमें प्रमुख रूप से हिमाचल प्रदेश के सुप्रसिद्ध नाटी कलाकार कुलदीप शर्मा और बॉलीवुड अभिनेता नितिन मोहन सेलिब्रिटी गेस्ट रहे, इंडियन आइडल फेम गायक कुमार साहिल, पंजाब के प्रसिद्ध गायक अमर संधू, ज्योतिषाचार्य पंडित लेख राज शर्मा, लीगल मेंटर दिनेश संधू, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर इशिता पुंडीर, हार्मनी बैंड तथा पुलिस विभाग से सुनील कोंडल सहित अनेक हस्तियों को हिमालयन श्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि राजीव राणा ने अपने संबोधन में आशा किरण संस्थान एवं कैरियर पॉइंट यूनिवर्सिटी हमीरपुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने विशेष रूप से डॉ. योगिंदर मलिक का धन्यवाद किया, जिनके सहयोग और मार्गदर्शन से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंत में उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह, समर्थन और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है, जो उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।