लघु रोजगार मेले में 33 उम्मीदवारों का चयन

लघु रोजगार मेले में 33 उम्मीदवारों का चयन
जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में वीरवार को लघु रोजगार मेला आयोजित किया गया, जिसमें तीन बड़ी कंपनियों ने पात्र युवाओं के साक्षात्कार लिए। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस लघु रोजगार मेले में साक्षात्कार के लिए कुल 64 उम्मीदवार पहुंचे। इनमें से 33 उम्मीदवारों का चयन कर लिया गया। उन्होंने बताया कि बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी माइलस्टोन गियर्स लिमिटेड ने 20 में से 4 अभ्यर्थियों का चयन किया। एचएमसी-ई वैली प्राइवेट लिमिटेड ने 28 में से 18 और एसआईएस इंडिया लिमिटेड ने 16 में से 11 उम्मीदवारों को सेलेक्ट कर लिया।