युवा शक्ति को प्रो. प्रेम कुमार धूमल का मार्गदर्शन, नादौन के भाजयुमो प्रतिनिधिमंडल ने समीरपुर में की शिष्टाचार भेंट

युवा शक्ति को प्रो. प्रेम कुमार धूमल का मार्गदर्शन, नादौन के भाजयुमो प्रतिनिधिमंडल ने समीरपुर में की शिष्टाचार भेंट
भारतीय जनता युवा मोर्चा नादौन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो. प्रेम कुमार धूमल से समीरपुर स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक गतिविधियों, युवाओं की भूमिका तथा विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रो. धूमल ने युवा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि संगठन की सबसे बड़ी पूंजी उसके समर्पित कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे सेवा, समर्पण और अनुशासन को कार्यशैली का आधार बनाते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग तक संगठन की विचारधारा एवं जनकल्याणकारी नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण और संगठन विस्तार की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है तथा उनका सक्रिय योगदान भविष्य की दिशा तय करता है। प्रतिनिधिमंडल में भाजयुमो नादौन मंडलाध्यक्ष आशीष राणा, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार, जिला युवा प्रवक्ता सुनीत कटोच, जिला प्रवक्ता हर्षित चंदेल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी कौशिक जरयाल, मंडल महामंत्री आकाश पराशर, मंडल उपाध्यक्ष आशीष रतन एवं सन्नी कटोच, मंडल सचिव राहुल ठाकुर, भाजपा कार्यकारिणी सदस्य आशीष सयाल तथा कार्यकर्ता अभिषेक रंजन संधाया शामिल रहे।