पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप ने समीरपुर में प्रो. प्रेम कुमार धूमल से की शिष्टाचार भेंट

पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप ने समीरपुर में प्रो. प्रेम कुमार धूमल से की शिष्टाचार भेंट
पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप ने आज समीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम कुमार धूमल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के समसामयिक राजनीतिक परिदृश्य, संगठनात्मक गतिविधियों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने इस अवसर पर कहा कि भाजपा संगठन निरंतर जनता के बीच रहकर उनके मुद्दों को प्राथमिकता दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास, सुशासन और पारदर्शिता को लेकर पार्टी की प्रतिबद्धता अटूट है। धूमल ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग और जनता के आशीर्वाद से भाजपा आने वाले समय में और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। उन्होंने वीरेंद्र कश्यप के अनुभव और संगठन के प्रति उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अनुभवी नेताओं का मार्गदर्शन पार्टी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। वहीं पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप ने प्रो. धूमल के साथ हुई भेंट को सौहार्दपूर्ण और प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि प्रो. धूमल का नेतृत्व और अनुभव प्रदेश की राजनीति में एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाता है। कश्यप ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ता समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा प्रदेश में जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाती रहेगी और जनता का विश्वास निरंतर बढ़ेगा।