प्रो. प्रेम कुमार धूमल से भेंट कर लिया आशीर्वाद

प्रो. प्रेम कुमार धूमल से भेंट कर लिया आशीर्वाद
ग्राम पंचायत सधरियान तरकबाड़ी के नवनिर्वाचित प्रधान अनिल हैप्पू ने अपने साथियों सहित पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान पंचायत विकास, जनसेवा तथा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दीं।