उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने किया जिला वार्षिक ऋण योजना का शुभारंभ

वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान जिला में 3865.98 करोड़ रुपये के ऋण आवंटन का लक्ष्य

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने किया जिला वार्षिक ऋण योजना का शुभारंभ
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने मंगलवार को जिला वार्षिक ऋण योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत जिला में वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान विभिन्न बैंकों के माध्यम से कुल 3865.98 करोड़ रुपये के ऋण आवंटन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के लिए 2062.89 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर उपायुक्त ने विभिन्न बैंकों के अधिकारियों को अधिक से अधिक लोगों को ऋण आवंटित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऋण योजनाओं का लाभ किसानों, समाज के पिछड़े वर्ग और जरुरतमंद लोगों तक भी पहुंचना चाहिए। इससे इन लोगों की आर्थिकी मजबूत होगी, बैंकों का कारोबार बढ़ेगा और जिला हमीरपुर के ऋण-जमा अनुपात में भी बढ़ोतरी होगी। इस अवसर पर जिला अग्रणी प्रबंधक धर्मेंद्र स्याल, नाबार्ड के डीडीएम नरेश कुमार, एलडीएमओ अनिल कुमार और अन्य बैंकों के अधिकारी भी उपस्थित थे।