आरसेटी की प्रशिक्षणार्थियों ने दाड़ीं मे किया पौधारोपण

आरसेटी की प्रशिक्षणार्थियों ने दाड़ीं मे किया पौधारोपण
पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा गांव दाड़ीं में आयोजित किए जा रहे प्रशिक्षण शिविर की प्रतिभागियों ने शुक्रवार को स्थानीय प्राथमिक पाठशाला के परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। जूट के बैग बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं इन महिलाओं ने संस्थान के निदेशक अजय कुमार कतना और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में पौधारोपण किया। निदेशक ने प्रशिक्षुओं से प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और हमारे पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए जूट एवं कपड़े के उत्पादों को प्रोत्साहित करने का अनुरोध किया। इस कार्यक्रम के दौरान संस्थान के संकाय सदस्य विनय चौहान, ट्रेनर सीमा देवी और बड़ी संख्या में स्थानी निवासी भी उपस्थित थे।