24 घंटे में बिजली के तार बदलवाने और 72 घंटे में बस शुरू करवाने के लिए गांववासियों ने सुनील शर्मा बिट्टू का किया धन्यवाद

ग्राम पंचायत ललीण के गांव बड्डू के लोगों ने सुनील शर्मा बिट्टू का आभार जताया

24 घंटे में बिजली के तार बदलवाने और 72 घंटे में बस शुरू करवाने के लिए गांववासियों ने सुनील शर्मा बिट्टू का किया धन्यवाद
ग्राम पंचायत ललीण के गांव बड्डू की समस्याओं को तुरंत हल करने के लिए गांववासियों ने मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू का आभार व्यक्त किया है तथा उनकी कार्यशैली की सराहना की है। दरअसल, सुनील शर्मा बिट्टू के गांव बड्डू के दौरे के दौरान गांववासियों ने उनके समक्ष बिजली और बस की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। गांववासियों की मांग के अनुसार सुनील शर्मा बिट्टू ने 24 घंटे के भीतर बिजली की तारों को बदलवा दिया और गांव से गुजरने वाली हमीरपुर-दियोटसिद्ध बस सेवा को भी 72 घंटे में बहाल करवा दिया। इससे गांववासी गदगद हैं तथा सुनील शर्मा बिट्टू कार्यशैली की प्रशंसा कर रहे हैं। सुनील शर्मा बिट्टू लगातार हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के गांवों का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने ग्राम पंचायत चंगर के गांव का दौरा भी किया। इस दौरान उन्होंने महिला मंडल की सदस्यों और अन्य लोगों से मुलाक़ात करके उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। गांववासियों के आग्रह पर उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को गांव के मोक्षधाम के रास्ते के लिए ज़मीन चिन्हित करने के निर्देश दिए। चंगर गांववासियों ने हमीरपुर-ऊना बस को शुरू करने की मांग मुख्य रूप से रखी। सुनील शर्मा बिट्ठू ने कहा है कि गांव की सभी मांगों को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष रखा जाएगा तथा यहां सभी आवश्यक सुविधाओं का प्रावधान किया जाएगा।