समीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने की शिष्टाचार भेंट

समीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने की शिष्टाचार भेंट
ऊना जिला के उद्योगपति पुनीत मोदगिल एवं भाजपा परिवार के युवा कार्यकर्ता कुलवंत ठाकुर ने बुधवार को समीरपुर स्थित पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रो. प्रेम कुमार धूमल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की और प्रो. धूमल का मार्गदर्शन प्राप्त किया। वहीं, शिलाई से उजागर तोमर ने अपने साथियों सहित समीरपुर पहुंचकर प्रो. प्रेम कुमार धूमल से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए वरिष्ठ नेता का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त जिला परिषद अध्यक्षा अनिता शर्मा, महिला मोर्चा महासचिव मंजू ठाकुर, सचिव सुरेश कुमारी तथा जिला परिषद सदस्य विकास पटियाल ने भी समीरपुर स्थित आवास पर प्रो. प्रेम कुमार धूमल से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संगठनात्मक गतिविधियों एवं स्थानीय विषयों को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।