राज्य निदेशक ने आरसेटी में लिया विभिन्न सुविधाओं का जायजा

राज्य निदेशक ने आरसेटी में लिया विभिन्न सुविधाओं का जायजा
ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के राज्य निदेशक रमेश चंद डढवाल ने मंगलवार को अपने हमीरपुर दौरे के दौरान पंजाब नेशनल बैंक के सर्कल कार्यालय के प्रमुख अरविंद यादव से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने पीएनबी आरसेटी हमीरपुर का भी दौरा किया और वहां प्रशिक्षणार्थियों को प्रदान की जा रही विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर पीएनबी आरसेटी हमीरपुर के निदेशक अजय कतना ने रमेश चंद डढवाल का स्वागत किया और संस्थान की विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया।