युवाओं के भविष्य पर राजनीति छोड़ें, चर्चा से भागें नहीं; मोदी सरकार के फैसले का स्वागत करें: अनुराग सिंह ठाकुर

युवाओं के भविष्य पर राजनीति छोड़ें, चर्चा से भागें नहीं; मोदी सरकार के फैसले का स्वागत करें: अनुराग सिंह ठाकुर
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार भारत के युवाओं की शक्ति, सामर्थ्य और आकांक्षाओं को भली-भांति समझती है। इसी सोच के साथ पिछले 12 वर्षों में युवाओं के कल्याण, शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए अनेक ऐतिहासिक योजनाएं धरातल पर उतारी गई हैं, जिनका लाभ देश के करोड़ों युवाओं को मिला है। अनुराग सिंह ठाकुर ने विपक्षी दलों से आह्वान किया कि वह युवाओं के कंधों पर अपनी राजनीति करने से बाज आयें। लोकतंत्र में चर्चा और संवाद सबसे प्रभावी माध्यम हैं, इसलिए विपक्ष को संसद में चर्चा से भागने के बजाय उसमें सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। देश का युवा समाधान चाहता है, भ्रम और राजनीतिक स्वार्थ नहीं। उन्होंने कहा कि छात्रों को न्याय दिलाने और उनके हितों की रक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का लिया गया निर्णय अत्यंत स्वागतयोग्य और अभिनंदनीय है। इससे छात्रों से जुड़े मामलों का त्वरित निस्तारण होगा तथा युवाओं का न्याय व्यवस्था पर विश्वास और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का प्रत्येक निर्णय देश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, पारदर्शिता, सुशासन और अवसरों के विस्तार के संकल्प को सशक्त करने वाला है। देश का युवा आज विकास, अवसर और न्याय की राजनीति के साथ खड़ा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।