मर्चेंट नेवी में आर्यनस द गुरु हमीरपुर का जलवा, 10 छात्रों ने एक साथ IMU-CET परीक्षा उत्तीर्ण की

मर्चेंट नेवी में आर्यनस द गुरु हमीरपुर का जलवा, 10 छात्रों ने एक साथ IMU-CET परीक्षा उत्तीर्ण की
हमीरपुर, मर्चेंट नेवी में प्रवेश के लिए आयोजित मई 2026 की अखिल भारतीय IMU-CET परीक्षा में आर्यनस द गुरु, हमीरपुर के 10 विद्यार्थियों ने एक साथ सफलता प्राप्त कर संस्थान तथा प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। यह जानकारी देते हुए अकादमी के अध्यक्ष *योग प्रकाश नन्दा* ने बताया कि संस्थान के प्रतिभाशाली छात्र *लक्ष्य, परीक्षित, पंकज, सक्षम, स्वक्ष, सूर्यांश ठाकुर, सूर्यांश शर्मा, अंशुमन, देवांश तथा आर्यन ठाकुर *ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि एक ही संस्थान के इतने अधिक छात्रों का एक साथ चयन होना न केवल आर्यनस द गुरु, हमीरपुर बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए भी एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में संस्थान का सफलता प्रतिशत 80% से अधिक रहा, जो अकादमी की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुनियोजित प्रशिक्षण तथा विद्यार्थियों के निरंतर परिश्रम का प्रमाण है। अकादमी के प्रबंध निदेशक आदित्य नन्दा ने बताया कि संस्थान के अब तक UPSC की NDA एवं CDS परीक्षाओं के माध्यम से 10 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन हो चुका है। इसके अतिरिक्त अप्रैल 2026 में आयोजित NDA परीक्षा में संस्थान के चार छात्र SSB साक्षात्कार के लिए चयनित हुए हैं। उन्होंने कहा कि अकादमी में *UPSC* सिविल सेवाओं, रक्षा सेवाओं (*NDA/CDS*) तथा *मर्चेंट नेवी *जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आधुनिक एवं सुदृढ़ शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकसित की गई है। आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नए बैचों का शुभारंभ भी इसी माह किया जाएगा। अंत में श्री नन्दा ने सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा संस्थान के समस्त शिक्षकों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। लगातार उत्कृष्ट परिणामों के दम पर आर्यनस द गुरु हमीरपुर इंजीनियरिंग, मेडिकल, डिफेंस एवं मर्चेंट नेवी जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए हिमाचल प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर चुका है।