आज भारतीय जनता पार्टी मंडल बड़सर की ओर से एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें मंडल के विभिन्न मोर्चों की नई टीमों की घोषणा की गई।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी एक सशक्त और अनुशासित संगठन है जो ‘सेवा ही संगठन’ के मंत्र के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचने का कार्य करती है।
मंडल स्तर पर गठित ये मोर्चे पार्टी संगठन को और अधिक गतिशील एवं प्रभावशाली बनाएंगे। इन मोर्चों के माध्यम से समाज के सभी वर्गों से संवाद स्थापित कर जनकल्याण के कार्यों को गति दी जाएगी।”
उन्होंने बताया कि महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा सहित सभी मोर्चों की नई टीमों का गठन किया गया है।
नई घोषित टीमों में युवा, अनुभवी और समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि संगठन बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त हो सके।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल के सभी मोर्चों के प्रभारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंत में मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “हम सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।”