भाजपा डटवाल मंडल की ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा आजादी के अमृतकाल में राष्ट्रप्रेम और संगठन की शक्ति का अद्भुत प्रदर्शन

भाजपा डटवाल मंडल की ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा  आजादी के अमृतकाल में राष्ट्रप्रेम और संगठन की शक्ति का अद्भुत प्रदर्शन

आजादी के अमृतकाल के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी डटवाल मंडल के तत्वावधान में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा ने पूरे क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम और संगठन की एकजुटता का अद्वितीय संदेश दिया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बड़सर विधानसभा के विधायक इन्द्रदत्त लखनपाल ने की।

सुबह से ही डटवाल क्षेत्र तिरंगे के रंग में रंग गया। गांव-गांव से आए कार्यकर्ताओं, युवाओं, महिला मोर्चा और वरिष्ठ नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में भाग लिया। “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम”, “जय श्री राम” और “मोदी है तो मुमकिन है” के नारों से वातावरण गूंज उठा।

विधायक इन्द्रदत्त लखनपाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि वे केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाएं और प्रदेश सरकार की विफलताओं को घर-घर तक उजागर करें।
उन्होंने कहा

 “ऑपरेशन सिंदूर में भारत के शौर्य, पराक्रम और शक्ति को पूरी दुनिया ने देखा है। जब विश्व भारत की ताकत से अचंभित है, तब हर भारतीय का धर्म है कि अपने राष्ट्र का सम्मान ऊंचा रखें और गर्व से तिरंगा फहराएं।”

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक ‘विकसित भारत – आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्य को अपनाने का आह्वान किया और कहा कि उत्तर प्रदेश व हिमाचल जैसे राज्यों को विकसित बनाने में हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।

मुख्य अतिथि राकेश ठाकुर ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह भारत मां, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है।
उन्होंने कहा

 “विधायक इन्द्रदत्त लखनपाल के नेतृत्व में ईमानदारी और आपसी एकजुटता के साथ काम करें, निजी मतभेदों को भुलाकर पार्टी को मजबूत बनाएं। जो लोग समाज, जाति, धर्म, भाषा के नाम पर बांटने की कोशिश करते हैं, उन्हें बेनकाब करना ही भाजपा कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है।”

तिरंगा यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और मंडल के कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे। विशेष रूप से उपस्थित रहे।