बिना कहे समझी जरूरत, नरेश कुमार दर्जी ने कल्पना देवी को ₹5 हजार की आर्थिक सहायता देकर बढ़ाया हौसला

बिना कहे समझी जरूरत, नरेश कुमार दर्जी ने कल्पना देवी को ₹5 हजार की आर्थिक सहायता देकर बढ़ाया हौसला
भोरंज विधानसभा क्षेत्र की धीरड ग्राम पंचायत के वार्ड नंबर-2 निवासी श्रीमती कल्पना देवी, पत्नी श्री कमलजीत अपनी बेटी के उपचार से जुड़ी पारिवारिक परेशानी को लेकर नरेश कुमार दर्जी के कार्यालय पहुंचीं। परिवार की आर्थिक स्थिति कठिन होने के कारण वे पहले से ही चिंता के दौर से गुजर रहे हैं। परिवार से मुलाकात के दौरान नरेश कुमार दर्जी ने उनकी परिस्थितियों को समझते हुए अपनी ओर से ₹5,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने कहा कि कई बार आर्थिक तंगी में व्यक्ति अपनी परेशानी किसी के सामने व्यक्त नहीं कर पाता, इसलिए जरूरतमंद परिवार की परिस्थितियों और भावनाओं को समझना भी समाजसेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। नरेश कुमार दर्जी ने कहा कि सहायता का उद्देश्य किसी पर एहसान जताना नहीं, बल्कि कठिन समय में परिवार को थोड़ा संबल देना है। उन्होंने कल्पना देवी और उनके परिवार को भरोसा दिलाया कि वे स्वयं को अकेला न समझें और आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहयोग के लिए वे उनके साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र उनके लिए केवल एक राजनीतिक क्षेत्र नहीं, बल्कि एक परिवार है। परिवार के किसी सदस्य के सुख में सहभागी बनना और संकट के समय उसके साथ खड़ा होना ही उनके लिए जनसेवा का वास्तविक अर्थ है। नरेश कुमार दर्जी ने समाज के सक्षम लोगों से भी अपील की कि वे अपने आसपास जरूरतमंद परिवारों की परिस्थितियों को समझें और बिना किसी दिखावे के उनकी मदद के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि किसी जरूरतमंद के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाए बिना उसकी सहायता करना ही सच्ची मानवता है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि कल्पना देवी की पुत्री को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले तथा परिवार को इस कठिन परिस्थिति से उबरने की शक्ति और संबल प्राप्त हो।