APG Shimla University में World Tuberculosis Day 2026 के तहत Tuberculosis (टीबी) के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
स्कूल ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न पाठ्यक्रमों के 98 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मुख्य अतिथि डॉ. डिम्पल भगलानी, प्रोफेसर, पल्मोनरी मेडिसिन, आईजीएमसी शिमला ने टीबी पर जागरूकता व्याख्यान दिया। उन्होंने टीबी के लक्षण, समय पर जांच, उपचार और बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी तथा समाज और स्वास्थ्यकर्मियों की भूमिका पर जोर दिया।
कार्यक्रम के तहत पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन, भाषण, ओरल प्रेजेंटेशन और क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। छात्रों ने टीबी के रोकथाम, नियंत्रण और उन्मूलन से जुड़े विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इसके अतिरिक्त जागरूकता नाटक भी प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सुनील ठाकुर, कुलसचिव डॉ. आर.एल. शर्मा, डीन एकेडमिक्स डॉ. आनंद मोहन, डीन डीएसडब्ल्यू डॉ. नीलम शर्मा, एचओएस डॉ. मनींदर कौर, एचओडी डॉ. ललिता कौशल तथा एचओडी फार्मेसी श्री ललित कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।
प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन फैकल्टी सदस्यों द्वारा किया गया तथा सभी श्रेणियों में विजेताओं की घोषणा की गई।
यह कार्यक्रम छात्रों में टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने, संचार कौशल विकसित करने तथा समाज में स्वास्थ्य संबंधी जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करने में सहायक रहा।