हिंदी पखवाड़ा प्रतियोगिता व कबड्डी में छाई चौरी स्कूल की छात्राएं

हिंदी पखवाड़ा प्रतियोगिता व कबड्डी में छाई चौरी स्कूल की छात्राएं
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी की छात्राओं ने भाषा जिला एवं संस्कृति विभाग की ओर से राजभाषा हिंदी पखवाड़े के तहत शुक्रवार को सलासी स्थित जिला भाषा एवं संस्कृति सदन में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें हिंदी भाषण प्रतियोगिता में चौरी स्कूल की रिया शर्मा ने द्वितीय व हिंदी कविता वाचन प्रतियोगिता में रीत ने तृतीय स्थान हासिल किया चौरी स्कूल की अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए चौरी स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही यह प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिझड़ी में आयोजित की गई और इसमें चौरी स्कूल की चार छात्राएं तन्वी पायल अंशिका नंदिनी का चयन जिला स्तर के लिए हुआ स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य व अन्य स्टाफ सदस्यों ने बच्चों और डीपीई संजीव कुमार व लेक्चर हिंदी दिनेश कुमार जी का स्वागत किया इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्य सरिता दुबे ने सभी खिलाड़ियों एवं शिक्षकों को बधाई दी